UP & Bihar में घर बैठे गरीब अनपढ़ महिलाओं के लिए काम: ₹15 हजार

यह आर्टिकल उत्तर प्रदेश और बिहार की उन महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं जो कम पढ़ी लिखी या गरीब परिवार से हैं।

यह आर्टिकल आपको बताया कि, घर बैठे कौन-कौन से काम कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है।

घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम और बिजनेस

अगर आप स्वाभिमानी महिलाएं हैं तो, धैर्य के साथ इस आर्टिकल को आखिर तक चेक कीजिए। आज आपको कुछ नया मिलने वाला है, जो आपकी निर्भरता अपने पति या परिवार पर कम करेगा।

घर बैठे गरीब और अनपढ़ महिलाओं के लिए 10 सही काम

अगर आप घर बैठे ₹15000 से ₹20000 प्रति महीना कमाने का चाहत रखती हैं तो, उसके लिए आपको शुरुआत में ज्यादा मेहनत करना होगा।

अपने रुचि के अनुसार, निम्नलिखित 10 कामों में से किसी एक को आप चुन सकती हैं।

1. पूजा के सामग्री का काम

पूजा पाठ से संबंधित सामग्री बनाने का काम आप अपने घर में शुरू कर सकती हैं। धूप, अगरबत्ती, आसन, रोली, कुमकुम, माला, कलश और रंगोली आदि बनाकर बेच सकती हैं।

पूंजी ₹20000
कौशल काम करने का ट्रेनिंग या विशेष प्रशिक्षण
फायदा 50%

अगर आपके पास अपना पूंजी हो तो खुद से कच्चा माल खरीद करके उसका निर्माण करके मार्केट में बेच सकती हैं। अगर पूंजी ना हो तो, आप इन दुकानदारों से कम लेकर के अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

इसके अलावा आप महिलाओं का समूह बनाकर के, महिला समूह लोन ले सकती हैं। महिला समूह लोन बंधन बैंक से कम ब्याज दर पर बिना इनकम प्रूफ के मिल जाता है।

2. कपड़े का काम

आप चाहे तो लेडिस या जेंट्स टेलर से काम लें करके, अपने घर में कर सकती हैं। जिसमें कपड़े की कढ़ाई हो या तुरपाई हो या फिर आयरन (प्रेस) करने का ही काम क्यों ना हो, आप कर सकती हैं।

पूंजी ₹1000
कोशल 3 महीने का तजुर्बा
फायदा 60% तक

अगर यह काम आपको नहीं भी आता हो तो इसकी कोई परेशानी नहीं है। आप इस तरह के किसी भी काम को यूट्यूब के वीडियो देखकर के सीख सकती हैं।

3. मुर्गी बकरी पालने का काम

मुर्गी और बकरी पालन करने का बिजनेस बहुत ही पुराना बिजनेस है। अगर आपके पास पूंजी ना हो तो आप बैंक से लोन ले सकती हैं।

पूंजी ₹10000
कोशल 3 महीने का एक्सपीरियंस
फायदा 40% तक

या इस बिजनेस को किसी पूंजी पति लोगों के साथ पार्टनरशिप में कर सकती हैं। जिसमें आधा फायदा उनका होगा और आधा फायदा आपका होगा।

4. रसोई के समान का काम

आप महिलाएं हैं, आप अच्छे से जानती हैं कि आज के समय मार्केट में बिकने वाला बना हुआ, मसाला, पापड़ और अचार आदि जैसे सामान की अच्छी क्वालिटी नहीं है।

पूंजी ₹30,000
कोशल 3 महीने का तजुर्बा
फायदा 50% तक

इस तरह के समान का आप कच्चा माल खरीद करके घर पर तैयार कर सकती हैं। मार्केट में उसे अच्छे भाव में बैच सकती हैं।

5. ब्यूटी पार्लर का काम

आप यूट्यूब देख करके आराम से ब्यूटी पार्लर का काम सीख सकती हैं। और अपने जलने वाले पर प्रेक्टिस करके आप परिपक्व ब्यूटीशियन बन सकती हैं।

पूंजी ₹1 लाख
कोशल 6 महीने का तजुर्बा
फायदा 65% तक

अपने घर में ही रहा करके आप इस बिजनेस को शुरू कर सकती हैं। आज के समय ज्यादातर लोग किसी भी फंक्शन हो या शादी हो मेकअप करवाना पसंद करती हैं।

6. पिज़्ज़ा और केक बनाने का काम

किसी जानकार से पूछ करके या यूट्यूब वीडियो देखकर के आप किसी के बर्थडे के लिए केक या पिज़्ज़ा बर्गर आदि का निर्माण घर में करके उसे बेच सकती हैं।

पूंजी ₹50 हजार
कोशल 3 महीने का तजुर्बा
फायदा 50% तक

एक दूसरा विकल्प है कि, केक बनाने वाले दुकान से आप आर्डर लेकर के अपने घर में बनाकर उसे दे सकती हैं। जब आप बनाने में परिपक्व हो जाएगी तो आप इसका बड़ा बिजनेस कर सकती हैं।

7. दालमोट नमकीन बनाने का काम

दालमोट और नमकीन की मांग आज भी काम नहीं हुई है। आप कच्चे माल खरीद करके अपने घर में बनाकर उसे अपने नाम से कम कीमत में बेचकर ज्यादा पैसे कमा सकती हैं।

पूंजी ₹10,000
कोशल 3 महीने का तजुर्बा
फायदा 50% तक

या किसी फैक्ट्री वाले से इसका ऑर्डर लेकर के अपने घर में बनाकर के उसे दे सकती हैं। इसके बदले आपको काफी पैसा मिलेगा।

8. सिलाई और कढ़ाई का काम

लगभग हर महिलाओं को कुछ ना कुछ सिलाई और कढ़ाई का काम आता ही है। लेकिन घर बैठे ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको इसके लिए कहीं से सरकारी ट्रेनिंग बिना पैसे के ले लेती हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

पूंजी ₹20 हजार
कोशल 6 महीने का तजुर्बा
फायदा 55% तक

लेडीज टेलरों की आज भी बहुत ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा रेडीमेड दुकान में भी महिलाओं के कपड़ों का अल्टरेशन होता है। अगर आप दुकानदार से संपर्क कर लेती हैं तो आपको आसानी से कम मिल जाएगा।

9. पैकिंग का काम

पैकिंग करने का काम सबसे पुराना घर बैठे काम है। लेकिन यह काम उन गरीब महिलाओं के लिए अच्छा है जिनके घर शहर या उनके आसपास है।

पूंजी ₹5 हजार
कोशल 1 महीने का तजुर्बा
फायदा 60% तक

आज के समय कई फैक्ट्री है जहां पर सामान की पैकिंग होती है। सामान पैकिंग का आर्डर लेकर के आप अपने घर में उसे पूरा कर सकती हैं।

इसके लिए आप महिलाओं का समूह बना सकती हैं जिससे कि आपको भविष्य में लोन भी मिल जाएगा।

10. खिलौना का काम

मोबाइल के दौर में भी बच्चे आज भी खिलौने से ही खेलते हैं इसका मार्केट अभी भी अच्छा है।

आप अपने मोबाइल पर यूट्यूब के वीडियो देखकर के खिलौने बनाने के काम को सीख सकती हैं।

पूंजी ₹1 लाख तक
कोशल 6 महीने का तजुर्बा
फायदा 60% तक

बने हुए खिलौनों को आप अपने नजदीकी मार्केट में बेच सकती हैं। इसके अलावा मेला में अगर आप बेचते हैं तो आप ज्यादा पैसे कमा सकती हैं।

Conclusion Points

आप महिलाओं को मेरी राय है कि, पहले घर बैठे काम की शुरुआत किसी से काम लेकर के करें। जैसे ही आपको एक्सपीरियंस हो जाए। उसके बाद थोड़ा पूंजी लगाई और बिजनेस को बढ़ाएं।

अगर आपको काम का एक्सपीरियंस है तो, आप बैंक से लोन ले सकती हैं। अपने देश और राज्य में ज्यादातर महिलाएं पूंजी की कमी के कारण अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाती हैं।

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न संख्या – 1: बिना काम धाम करो थाली पढ़कर पैसा कैसे कमाए?

उत्तर – अक्सर लोगों का यही प्रश्न होता है। बिना काम किए हुए आप निवेश करके थाली भरकर के पैसे कमा सकते हैं।

अगर आपके पास निवेश करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है तो आप लोन लेकर ऐसा कर सकते हैं।

प्रश्न संख्या – 2: शादीशुदा महिला पैसे कैसे कमाए?

उत्तर – शादीशुदा महिलाएं भी बिजनेस या अपना कोई नया काम शुरू करके पैसे कमा सकती हैं। आज के समय ऑनलाइन ब्लॉगिंग या युटयुबींइग करके पैसे कमाए जा सकता है।

प्रश्न संख्या – 3: गर्भवती महिलाएं पैसा कैसे कमाए?

उत्तर – गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर आराम करने की सलाह देती है। किंतु गर्भवती महिलाएं ऑनलाइन पैसे कमा सकती हैं। जिसमें कोई फिजिकल वर्क करना नहीं होता है।

प्रश्न संख्या – 4: क्या बड़े उम्र की महिलाएं पैसे कमा सकती हैं?

उत्तर – पैसे कमाने की कोई उम्र नहीं होती है। बड़े उम्र की महिलाएं घर पर रहकर के मोमबत्ती या बीड़ी बनाने जैसे बिजनेस को बड़े आसानी से कर सकती हैं।

4 thoughts on “UP & Bihar में घर बैठे गरीब अनपढ़ महिलाओं के लिए काम: ₹15 हजार”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top